फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी जोड़े ने पहले सोशल मीडिया पर वीडियो की वायरल, फिर गोली मारकर की आत्महत्या

Thu, 05 Sep 2019 07:08 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संगरूर (पंजाब)
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर डाली गई रविंदर सिंह बंटी और हरबंस कौर की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

संगरूर के दिड़बा के नजदीकी गांव गुज्जरां में एक प्रेमी जोड़े ने खेत में बने मोटर वाले कमरे में गोली मारकर खुदकुशी कर ली। इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करके इसके लिए खुद को जिम्मेदार बताया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए संगरूर सिविल अस्पताल भेज कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गांव गुज्जरां के रहने वाले रविंदर सिंह बंटी (24) और इसी गांव की हरबंस कौर (20) के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। दो दिन से लड़की घर से गायब थी और उसके परिवार वाले उसकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच सोशल मीडिया पर प्रेमी जोड़े का वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद दोनों के शव खेत में बने मोटर वाले कमरे से बरामद हुए। 

वायरल वीडियो में युवक ने आत्महत्या करने की बात करते हुए अपने परिवार से माफी मांगी। साथ ही पुलिस से विनती की कि वह उसके किसी दोस्त और परिवार के किसी सदस्य को परेशान न करें। वह जो भी कदम उठा रहा है वह अपनी मर्जी से उठा रहा है। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है। गुरुवार सुबह जब लड़के का पिता खेत में गया तो दोनों के शव मोटर के कमरे के पास चारपाई पर पड़े मिले। 
विज्ञापन


दिड़बा के डीएसपी विलियम जेजी ने बताया कि लड़का व लड़की के बीच प्रेम संबंध थे। दोनों ने इस बारे में अपने घरवालों को नहीं बताया था। दोनों ने खेत में मोटर पर जाकर गोली मारकर आत्महत्या की है। उन्होंने बताया कि राइफल मृत युवक की भाभी के नाम है और उसका भाई फौज में है। पुलिस इस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। दोनों के शव संगरूर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाए गए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें