फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पंजाब में अनुसूचित जाति के युवक को पीटा, जबरन पेशाब पिलाया

Tue, 13 Oct 2020 08:03 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद (फिरोजपुर)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

पंजाब के फिरोजपुर से शर्मनाक खबर है। यहां के थाना वैरोका के अंतर्गत एक गांव में सोमवार देर शाम अनुसूचित जाति के एक युवक को चोर बताकर तीन जमींदारों ने जमकर पीटने के बाद जबरन उसे पेशाब पिला दिया। जख्मी युवक को सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पीड़ित अपने भाई से मिलने गांव गया था। थाना वैरोका पुलिस ने मंगलवार को पीड़ित के बयान पर तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को दिए गए बयान में पीड़ित ने बताया उसका भाई किसी किसान के यहां काम करता है। सोमवार की देर शाम वह अपने भाई से मिलने और बाइक लेने जा रहा था। जैसे ही गांव पहुंचा तो नशे में धुत आरोपी सिमरनजीत सिंह, रमनदीप सिंह व जसवीर सिंह ने उसे पकड़ लिया। तीनों आरोपियों ने उसे पीटना शुरू कर दिया।

पीड़ित का कहना है कि आरोपी उससे जबरदस्ती कबूल करा रहे थे कि मैं चोरी करने आया हूं। नहीं कबूलने पर उन्होंने पीटा और पीटने के बाद जबरदस्ती पेशाब पिलाया। जैसे ही उसके भाई को इस वारदात का पता चला तो उसने वहां पहुंचकर उसे बचाया और सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। 
विज्ञापन


उधर, थाना वैरोका के एएसआई इकबाल सिंह ने बताया कि पीड़ित के बयान पर आरोपी सिमरनजीत सिंह उर्फ काला, रमनदीप सिंह उर्फ रमना व जसवीर सिंह उर्फ भोला निवासी चक जानीसर के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापे मारे जा रहे हैं। एएसआई ने बताया कि तीनों आरोपी पीड़ित को पकड़कर धर्मशाला ले गए और मुंह में पेशाब डाल दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें