फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट में गैंगवार के बीच फंसा 11वीं का छात्र, गोलियां लगने से मौत, तीन नौजवान गंभीर घायल

Sun, 08 Sep 2019 06:43 PM IST
ajay kumar राजीव शर्मा, अमर उजाला, कोटकपूरा (पंजाब)
विज्ञापन
फरीदकोट में छात्र की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोटकपूरा (फरीदकोट) में पुराना शहर स्थित जोड़ियां चक्कियां के पास शनिवार रात शादी समारोह की जागो पार्टी के दौरान दो गुटों के बीच भिड़ंत में 16 वर्षीय छात्र की मौत हो गई और तीन नौजवान गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान जोड़ियां चक्कियां निवासी 11वीं के छात्र लवप्रीत सिंह पुत्र अजयपाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन


घायलों में शामिल मोहल्ला पटवारियां निवासी अंकुश कुमार उर्फ आशु पुत्र हरनाम सिंह को लुधियाना के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। दूसरे गुट के दो घायल मोगा के गांव माहला कलां निवासी रणजोध सिंह व सादिक के गांव बुट्टर निवासी गुरलाल सिंह को फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल दाखिल करवाया गया है।

इस घटनाक्रम के दौरान दो गुटों की तरफ से करीब 27 राउंड फायर किए गए। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह घटना फरीदकोट जेल में बंद  गैंगस्टर भोला शूटर के इशारे पर अंजाम दी गई है।
विज्ञापन


थाना सिटी पुलिस ने मृतक छात्र के दादा विनोद कुमार के बयान पर फरीदकोट जेल में बंद गैंगस्टर भोला शूटर समेत मोहल्ला छज्जघड़ा निवासी प्रिंस कुमार उर्फ टूटी, रणजोध सिंह माहला कलां व गुरलाल सिंह बुट्टर के खिलाफ हत्या व इरादा ए कत्ल समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया।

पुलिस को दिए बयान में जोड़ियां चक्कियां निवासी विनोद कुमार ने बताया कि उनके पड़ोस में रहते गुरजीत सिंह पुत्र चमकौर के घर शादी समारोह के चलते जागो पार्टी थी। घर के बाहर टेंट लगाकर लोगों को पार्टी दी जा रही थी। विनोद कुमार भी अपने पौत्र लवप्रीत सिंह के साथ पार्टी में शामिल था। वहां उनके साथ वाले मेज पर अंकुश कुमार उर्फ आशु अपने दो साथियों काला मुछल व सुखजिंदर सिंह सुक्खा के साथ बैठकर शराब पी रहा था। 

इस दौरान वहां प्रिंस कुमार टूटी अपने दो साथियों रणजोध सिंह माहला कलां व गुरलाल सिंह बुट्टर के साथ पहुंचा और पिस्तौल से आशु व उनके साथियों पर फायरिंग शुरू कर दी। एक ने लवप्रीत सिंह पर भी दो फायर किए। इस दौरान आशु के साथी काला मुछल व सुखजिंदर सिंह सुक्खा भी अपने बचाव में फायरिंग करने लगे। 
विज्ञापन

विनोद कुमार के अनुसार घायल हुए लवप्रीत सिंह व आशु को सिविल अस्पताल लाया गया। वहां डॉक्टरों ने लवप्रीत सिंह को मृत घोषित कर दिया। 3-4 दिन पहले अंकुश कुमार आशु व प्रिंस कुमार टूटी के साथ किसी बात को लेकर आपस में गाली गलौच हुई थे। प्रिंस टूटी जेल में बंद भोला शूटर का साथी है। जेल में बंद भोला शूटर ने अंकुश आशु को धमकियां दी थी और यह सारी वारदात भोला शूटर ने ही साजिश के तहत करवाई है। 

हमारा अंकुश आशु के साथ आना जाना है, जिसके कारण ही इन आरोपियों ने उसके पौत्र लवप्रीत सिंह पर भी गोलियां चलाकर उसकी हत्या की है और आशु को गंभीर रूप से घायल किया है। थाना सिटी प्रभारी एसआई जतिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने बयान के आधार पर केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। और मृतक के शव का मेडिकल कॉलेज अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें