छेहरटा पुलिस चौकी के इंचार्ज एएसआई साहिब सिंह को विजिलेंस ने 25 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। साहिब सिंह यह रिश्वत करतार सिंह निवासी गुरुनानक कालोनी (तरनतारन रोड) से ली थी। करतार सिंह ने ही विजिलेंस को सूचना दी थी कि साहिब सिंह उससे रिश्वत मांग रहा था।
करतार सिंह का बलवंत सिंह (छेहरटा) के साथ पैसों का लेनदेन था। बलवंत सिंह ने अपना बुलेट करतार सिंह के नाम कर दिया। उधर बलवंत सिंह का अपने साले से भी पैसों का झगड़ा था, बुलेट वह अपने घर ले गया। करतार सिंह सारे मामले में घिर गए। अब पुलिस से न्याय की उम्मीद जगी थी।
करतार सिंह रिपोर्ट लिखवाने के लिए चौकी इंचार्ज साहिब सिंह से मिले। साहिब सिंह ने करतार सिंह को पहले कई चक्कर कटवाने के बाद कहा कि अगर 25 हजार रकम मिलेगी तभी वह बुलेट उन्हें दिलाएगा। करतार सिंह इन्हीं बातों से गुस्से में आकर विजिलेंस दफ्तर गया। बैंक से रिश्वत देने के लिए 25 हजार रुपये निकलवाए तब जाकर विजिलेंस ने साहिब सिंह को गिरफ्तार किया।