मोहाली के फेज-11 निवासी एक 14 वर्षीय एक छात्रा ने घर में खुदकुशी कर ली। बच्ची के दादा के बयान पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। छात्रा चंडीगढ़ सेक्टर-47 स्थित एक नामी प्राइवेट स्कूल की 9वीं कक्षा की छात्रा थी।
पुलिस स्टेशन फेज-11 के जांच अधिकारी एएसआई सतिंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि फेज-11 के एक मकान में किसी छोटी बच्ची की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि बच्ची सुबह अपने घर के बाथरूम में नहाने गई थी।
बाथरूम से जब काफी देर तक बाहर नहीं आई तो दरवाजा खटखटाया। फिर भी अंदर से कोई आवाज नहीं आई। परिजनों ने कुंडी तोड़कर दरवाजा खोला तो अंदर से बच्ची की लाश मिली। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बच्ची ने बाथरूम में फंदा लगाकर आत्म हत्या की है। परिजनों का कहना था कि बच्ची अकसर डिप्रेशन में रहती थी।