फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर ने स्कूटी सवार मां-बेटे को कुचला, तड़प-तड़प के मां की हुई मौत...बेटे की हालत गंभीर

Tue, 11 Sep 2018 09:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (पंजाब)
विज्ञापन
demo pic - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
रेवाड़ी की सड़कों पर ओवरलोड डंपरों का कहर कम नहीं हुआ है। सोमवार सुबह शहर के सरकुलर रोड पर नाईवाली चौक के निकट बीएसएनएल कार्यालय के सामने एक डंपर ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी डंपर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। शहर थाना पुलिस ने डंपर के नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शहर के रामपुरा निवासी अजय कुमार अपनी 60 वर्षीय मां बिमला देवी को सुबह करीब साढ़े छह बजे रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहा था। बिमला देवी को किसी काम से गुरुग्राम जाना था। जब अजय कुमार नाईवाली चौक पर बीएसएनएल कार्यालय के समीप पहुंचा तो पीछे से आ रहे एक डंपर ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद स्कूटी पर सड़क पर गिर गई और पीछे बैठी बिमला देवी को डंपर कुचलते हुए निकल गया।

इस हादसे में अजय कुमार भी घायल हो गया। हादसे के बाद चालक मौके पर ही डंपर छोड़कर भाग निकला। सुबह का समय होने के कारण उस समय आसपास की दुकानें भी नहीं खुली थीं। इस कारण घायलों को काफी समय तक उपचार नहीं मिला। मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों ट्रामा सेंटर पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने बिमला देवी को मृत घोषित कर दिया। शहर थाना पुलिस ने अजय कुमार के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें