फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 लाख 40 हजार रुपये हड़प एजेंट ने अमेरिका की जगह भेजा रूस, युवक ने की आत्महत्या

Fri, 22 Jun 2018 09:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,जालंधर (पंजाब)
विज्ञापन
युवक ने फांसी लगाकर दी जान - फोटो : demo photo
विज्ञापन
स्थानीय बस्ती दानिशमंदा में पड़ते रसीला नगर के रहने वाले युवक ने ट्रैवल एजेंट से दुखी होकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना स्थानीय दानिशमंदा इलाके में बुधवार रात को घटी। पुलिस ने जालसाज एजेंट के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


थाना नंबर पांच की पुलिस को मलकीयत सिंह पुत्र जर्नल सिंह ने बताया कि उसके भाई राजन सिंह (30) को अमेरिका भेजने का झांसा देकर एजेंट मनजीत सिंह निवासी घास मंडी ने 13.40 लाख रुपये लिए थे, लेकिन अमेरिका नहीं भेजा। एजेंट ने मलकीयत सिंह को अमेरिका की जगह पर मास्को भेज दिया। तीन माह मास्को घुमाकर वापस भेज दिया। राजन ने रूस से वापस आने के लिए पैसा भी अपने परिवार वालों से मंगवाया।

मलकीयत सिंह ने बताया कि उसके भाई को मॉस्को से आए अभी 3 दिन ही हुए थे। वह एक दिन पहले ही एजेंट से बात करने गया था। मृतक के परिवार वालों का कहना है कि एजेंट से दुखी होकर राजन ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। थाना नंबर 5 की पुलिस ने मृतक के परिवार वालों के बयानों पर ट्रैवल एजेंट मनजीत सिंह निवासी घास मंडी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एडीसीपी सिटी सुडन विजी का कहना है कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें