फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता को किया जा रहा था परेशान, लेने गए ताया को पति ने मार दी गोली

Thu, 26 Sep 2019 01:06 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पटियाला के थाना भादसों के अधीन पड़ते गांव मूंगो में दहेज के लिए परेशान की जा रही विवाहिता को जब उसका ताया लेने गया तो पति ने गोली मार कर बुजुर्ग की हत्या कर दी। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने आरोपी पति समेत सास-ससुर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया था। गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। थाना भादसों के एसएचओ अमृतपाल सिंह सिद्धू ने बताया कि नाभा ब्लाक के गांव अलोहरा खुर्द की रहने वाली मनप्रीत कौर की शादी सात साल पहले मूंगो गांव के रहने वाले कुलदीप सिंह के साथ हुई थी। 

विज्ञापन


इस शादी से दोनों के दो बच्चे भी हैं। कुछ समय से मनप्रीत कौर को ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान कर रहे हैं। विवाहिता के भाई सुखप्रीत सिंह के मुताबिक कई बार दोनों पक्षों में पंचायती समझौता हुआ लेकिन कुछ समय बाद फिर से उसे परेशान किया जाने लगा। दो दिन से मनप्रीत कौर का मोबाइल बंद आ रहा था। जब वह अपनी बहन के ससुराल पहुंचा, तो मनप्रीत कौर को कमरे में बंद किया हुआ था।

इस सुखप्रीत सिंह ने अपने ताया हरजीत सिंह (60) को फोन करके बुला लिया। जब वह लोग मनप्रीत कौर को ससुराल घर से ले जाने लगे तो भड़के कुलदीप सिंह ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से पत्नी के ताया की छाती में गोली मार कर हत्या कर दी। सुखप्रीत ने आरोप लगाया कि बहन के ससुराल वाले उनसे पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे। उससे मारपीट भी की जाती थी। उधर पुलिस ने आरोपी कुलदीप सिंह व उसके माता-पिता के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें