लुधियाना में पशु कारोबारी की हत्या के बाद मौके पर जांच करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब में भैंसों के कारोबारी की गोली मारकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्राथमिक जांच के अनुसार, हत्यारे मृतक को जानते थे। जोकि उसे घर से बुलाकर लाए थे। सभी ने साथ बैठकर शराब पी और फिर गोली मार दी गई।
मामला पंजाब के लुधियाना का है। शुक्रवार देर रात लुधियाना के गांव सिंधवा खुर्द में भैंसों के कारोबारी और किसान की अज्ञात लोगों ने गोली मार हत्या कर दी है। हालांकि हत्या केकारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है लेकिन यह सामने आ रहा है कि हत्यारे मृतक को जानते थे।
सिंधवा खुर्द निवासी रणधीर सिंह पुत्र अमरजीत सिंह (45) पशुपालक होने के साथ एक किसान भी था। शुक्रवार शाम को तीन लोग भैंसे खरीदने के लिए आए थे। वे उसे खेत में लेकर गए। देर शाम को उन्होंने खेत में मिलकर शराब पी। इस दौरान आरोपी रणधीर सिंह को गोली मारकर फरार हो गए। देर रात परिजनों को पता चला, तुरंत रणधीर सिंह को अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने के बाद थाना सदर प्रभारी रमन कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के बाद पुलिस ने एक व्यक्ति को अपनी हिरासत में लिया है हालांकि फिलहाल पुलिस ने इस बात की पुष्टि नहीं की है।