फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की दुष्कर्म पीड़ित बेटी ने मुख्यमंत्री योगी से लगाई इच्छा मृत्यु की गुहार

Fri, 06 Dec 2019 03:18 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

मेरठ में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता पिछले कई महीनों से दोषियों को सजा दिलाने के लिए बहसूमा थाने के चक्कर काट रही है। आरोप है कि महिला आयोग से शिकायत करने के बाद भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए। वहीं इस मामले में एक विधायक पर दोषियों को बचाने का आरोप लगा है। पीड़ित छात्रा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी से इच्छा मृत्यु की मांग की है। 

विज्ञापन


बहसूमा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा को करीब 10 माह पूर्व अगवा किया गया। इस दौरान उसे बंधक बनाकर रखा गया। कई लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित परिवार बेटी को बरामद कराने की थाने में गुहार लगाता रहा, लेकिन मदद नहीं मिली। दो माह पूर्व छात्रा किसी तरह दबंगों के चंगुल से छूटकर परिजनों तक पहुंची। 

वहीं शुक्रवार को परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे और आरोपियों की लिखित शिकायत की। काफी मशक्कत के बाद पीड़िता का मुकदमा दर्ज किया गया। कोर्ट में 164 के बयान भी दर्ज हो गए, लेकिन पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही। पीड़ित परिवार थाने के चक्कर काट- काटकर थक चुका है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सपा नेता शशिबाला ने कहा- भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा महिलाएं असुरक्षित

विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि जिन लोगों ने उसके साथ यह घटना की, उन लोगों को एक विधायक का संरक्षण मिला है। शुरुआत में उन्होंने ही मुकदमा दर्ज नहीं होने दिया और अब जैसे- तैसे मुकदमा दर्ज हुआ तो आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने दे रहे। 

यह भी पढ़ें: इंसाफ के लिए तड़प रही दुष्कर्म पीड़िता, एसएसपी दफ्तर के बाहर खुद को जिंदा जलाने की कोशिश, तस्वीरें

पीड़िता का कहना है कि दबंग उनके परिवार पर समझौते का दबाव बना रहे हैं। दस महीने बंधक बने रहने के बाद वह दोबारा पढ़ाई शुरू करना चाहती है, लेकिन उसे जान से मारने की धमकी मिल रही है। पीड़िता का कहना है कि सभी आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेजे नहीं तो उसे इच्छा मृत्यु दी जाए।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें