फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाते वक्त विवाहिता की वीडियो बनाई, धमकी देकर करने लगा दुष्कर्म

Mon, 03 Apr 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला(पंजाब)
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
विवाहिता को ब्लैकमेल कर उससे कई बार दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी युवक पर मामला दर्ज किया है। युवक ने कुछ माह पहले नहाते समय छिपकर महिला की वीडियो बनाई। इसके बाद वह वीडियो को इंटरनेट पर अपलोड करने की धमकी देकर महिला से दुष्कर्म करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


पीड़िता ने आरोपी पर पैसे वसूलने का आरोप भी लगाया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि कुछ महीने पहले जब वह अपने बाथरूम में नहा रही थी तो आरोपी युवक उसके घर में घुसा और चोरी से उसकी वीडियो बना ली। इसके बाद आरोपी ने वीडियो को इंटरनेट पर अपलोड करने की धमकियां देने लगा।

इसके बाद वह महिला से दुष्कर्म करने लगा और उसे ब्लैकमेल करने लगा। दिसंबर 2016 में उसके ससुराल वाले कहीं बाहर गए हुए थे तो आरोपी उसके घर आ गया। जब महिला ने उसका विरोध किया तो वह विडियो इंटरनेट पर अपलोड करने की धमकियां देने लगा। पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपी ने उसे धमकाकर उससे 19 हजार रुपये भी लिए हैं। इस संबंध में मामले के जांच अधिकारी डीएसपी श्री हरगोबिंदपुर गुरविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें