फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसाः बाइक सवार को बचाने में बस पेड़ से जा टकराई, एक की मौत, 10 लोग घायल

Mon, 01 Jul 2019 07:55 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
विज्ञापन
सफेदे के पेड़ से जा भिड़ी बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पटियाला-देवीगढ़ रोड पर पंजाब रोडवेज की बस सोमवार सुबह बाइक सवार को बचाते हुए हादसाग्रस्त हो गई। हादसे में एक सवारी की मौत हो गई। 10 सवारियां घायल हो गईं। उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच कर रही थी।  

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह करीब सवा दस बजे पटियाला-देवीगढ़ रोड पर गांव पंजेटा के पास पंजाब रोडवेज की बस सामने से आ रहे बाइक चालक को बचाते हुए सड़क किनारे लगे दो सफेदों के पेड़ों से जा टकराई। हादसे में बस में सवार सभी 11 सवारियां बुरी तरह से घायल हो गईं।

सड़क पर आने-जाने वाले लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 10 सवारियों का इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


घायलों में जसवीर कौर (45) निवासी मोगा, मंजू (44) निवासी संगरूर, सरबजोत सिंह (31) निवासी जलालाबाद, विद्या देवी (60) निवासी रतन नगर पटियाला, लक्ष्मी देवी  (65) निवासी शेरमाजरा पटियाला, बलवीर कौर (72) निवासी टोहडा पटियाला, सुनील कुमार (62) निवासी कुरुक्षेत्र, सुरजीत कौर (60) निवासी बहादुरगढ़, सुरजीत कौर (50) निवासी पटियाला और कमलजीत कौर (50) निवासी पटियाला शामिल हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें