फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथौड़ा मारकर कर दी महिला की हत्या, फिर युवक ने उठाया खौफनाक कदम...फैल गई सनसनी

Thu, 24 Jan 2019 09:20 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कनीना/महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हरियाणा के रेवाड़ी जिले के एक गांव निवासी सुरेश (32) ने बुधवार रात गढ़िया लोहार के डेरे में एक महिला (28) की हथौड़़ा मारकर हत्या कर दी। इसके बाद अपने कमरे में जाकर खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, कनीना में पिछले कई सालों से गढ़िया लोहारों के कुछ परिवार नगर पालिका के पास डेरा डालकर रह रहे हैं। 

विज्ञापन


डेरे में रहने वाली मंजू की शादी करीब 10 साल पहले हुई थी। अनबन के चलते उसका पति किसी दूसरे शहर में रहता है। मंजू अपनी माता के साथ रह रही थी। उसके पिता की कुछ समय पहले मौत हो चुकी है। बुधवार रात कनीना में डेंटिंग-पेंटिंग का काम करने वाला रेवाड़ी निवासी सुरेश लोहे की चिमटी बनवाने के बहाने मंजू के घर आया। उस समय मंजू की मां बेहली देवी घर पर नहीं थी।

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर
इस बीच सुरेश का मंजू के साथ किसी बात पर विवाद हो गया। सुरेश ने मंजू के सिर पर हथौड़े से वार कर दिया और फरार हो गया। जब बेहली देवी बाजार से घर आई तो देखा कि उसकी बेटी लहूलुहान पड़ी है। आसपास के लोगों को बुलाकर पुलिस को सूचना दी। जब तक पुलिस पहुंची तब तक मंजू की मौत हो चुकी थी। बेहली ने बताया कि सुरेश उनके घर आता-जाता था। इस पर मंजू ने उसे कई बार घर आने से मना किया था। 

जानकारी के अनुसार, सुरेश शादीशुदा था और उसके तीन बच्चे हैं। उसकी पत्नी और बच्चे रेवाड़ी जिले के एक गांव में रहते हैं। वह महेंद्रगढ़ रोड पर एक दुकान में डेंटिंग-पेंटिंग का काम करता था और दुकान के पिछले हिस्से में बनी वर्कशाप में रहता था। एसएचओ कैलाशचंद ने बताया कि जब जांच के लिए सुरेश की वर्कशाप पहुंचे तो उसका शव टीन शेड में लगे लोहे के पोल में लटका मिला। चौकी इंचार्ज गोविंद कुमार ने बताया कि मंजू के शव को पीएचसी भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें