फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्टाग्राम का ठग दोस्त... महिला से पौने चार लाख ऐंठे, तरीका ऐसा कहीं आप भी न फंस जाएं

Wed, 18 Nov 2020 08:10 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
साइबर क्राइम - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

चंडीगढ़ की एक महिला को इंस्टाग्राम पर युवक से दोस्ती करना काफी महंगा पड़ गया। खुद को यूके में बताकर दोस्ती करने वाले शातिर ने महिला को मदद का झांसा देकर 20 हजार पौंड, लैपटॉप और आईफोन के पार्सल को छुड़वाने के नाम पर 3.45 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। जब महिला को इसका पता चला तो मामले की सूचना साइबर सेल को दी गई। जांच के बाद साइबर सेल ने सेक्टर-39 थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


दरअसल पिछले साल चंडीगढ़ के सेक्टर-38 की रहने वाली एक महिला के पास कुछ समय पहले इंस्टाग्राम पर अली नामक शख्स की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। दोस्ती स्वीकार करने के बाद दोनों में चैटिंग शुरू हो गई। दोनों अच्छे दोस्त बन गए। 


इसके बाद महिला आरोपी से अपनी दिक्कतें शेयर करने लगी। शातिर ने इसका फायदा उठाया और महिला से उसके घर का पता पूछा। आरोपी ने कहा कि वह उसे यूके से 20 हजार पौंड, आईफोन समेत लैपटॉप भेज रहा है। दो से तीन दिनों में सामान पहुंच जाएगा। 
विज्ञापन


दो दिन बाद महिला के मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाले शख्स ने कहा कि उनके नाम से दिल्ली एयरपोर्ट पर एक पार्सल आया है। पार्सल को लेने के लिए 60 हजार रुपये जमा करवाने पड़ेंगे। 

इसके बाद महिला ने पति से पूछकर अपने भाई के बैंक खाते से फैयाजुल हक नाम के व्यक्ति के बैंक खाते में 60 हजार रुपये जमा करवा दिए। दो दिन बाद दोबारा उक्त नंबर से फोन पर शख्स ने पार्सल घर तक भिजवाने का झांसा देकर 2.85 लाख रुपये और जमा करवा लिए। 

इस तरह महिला से शातिर ने कुल 3.45 लाख रुपये ठग लिए। ठगी के बाद महिला ने मामले की सूचना साइबर सेल पुलिस को दी। जहां जांच के बाद अब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साइबर सेल की टीम अब शातिर के बैंक खाता समेत मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी तक पहुंचने के प्रयास में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें