फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसों की कालाबाजारी : पंजाब में 23 सिलिंडर समेत आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को ऐसे मिली कामयाबी

Wed, 05 May 2021 12:34 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)

सार

थाना सुधार प्रभारी जसवीर सिंह बुट्र ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सुधार बाजार स्थित पुरुषोत्म ट्रेडर्स का मालिक सोम नाथ बीते काफी दिनों से ऑक्सीजन सिलिंडर की कालाबाजारी कर रहा है। वह छोटा सिलिंडर 11 हजार रुपये और बड़ा 15 हजार रुपये में बेच रहा था।
विज्ञापन
ट्रॉली में लदे बरामद ऑक्सीजन सिलिंडर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी के समय ऑक्सीजन सिलिंडर की कालाबाजारी करने वाले सुधार बाजार स्थित एक ट्रेडर्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 23 ऑक्सीजन सिलिंडर बरामद किए हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। थाना सुधार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है।

विज्ञापन


थाना सुधार प्रभारी जसवीर सिंह बुट्र ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सुधार बाजार स्थित पुरुषोत्म ट्रेडर्स का मालिक सोम नाथ बीते काफी दिनों से ऑक्सीजन सिलिंडर की कालाबाजारी कर रहा है। वह छोटा सिलिंडर 11 हजार रुपये और बड़ा 15 हजार रुपये में बेच रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार शाम लगभग पांच बजे छापामारी की। 

उसके पास से 23 सिलिंडर बरामद किए गए। जिला मजिस्ट्रेट की तरफ से जारी आदेश में बीते कई दिन से कहा जा रहा है कि जिनके पास ऑक्सीजन सिलिंडर पड़े है, वह तुरंत उन्हें जमा करवा दे। उक्त आरोपी इसी आड़ में कालाबाजारी करने में जुटा था। आरोपी सोमनाथ के खिलाफ धारा 120बी, 420 और 7 ईसी एक्ट के अधीन मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सोमनाथ खाली सिलिंडर वापस भी नहीं लेता था, अगर कोई सिलिंडर वापस करने जाता तो उससे कबाड़ के भाव में ले रहा था। पुलिस आरोपी से अन्य ठिकानो जैसे घर, गोदाम और गुप्त जगह के बारे मे जानकारी हासिल करेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें