फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी की खुदाई कर रहा मजदूर कुएं में दबा, बचाव के लिए जेसीबी से खुदाई जारी

Tue, 08 Jan 2019 09:22 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उचाना (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो
विज्ञापन

उचाना के बुडायन गांव से शिक्षा भारती स्कूल की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते पर खेत में पुराने कुएं से ईंट निकालने के दौरान करीब बीस फीट तक नीचे पहुंच चुका 38 वर्षीय मजदूर अंग्रेज मिट्टी का तोंदा गिरने से दब गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन जेबीसी को लेकर घटनास्थल पर पहुंचा। समाचार लिखे जाने तक कुएं में दबे मजदूर को निकालने के लिए खुदाई की जा रही थी। 

विज्ञापन


नायब तहसीलदार महावीर सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। नायब तहसीलदार महावीर सिंह ने बताया कि बुडायन गांव के खेत में पुराने कुएं से ईंट निकाले के लिए मजदूर लगे हुए थे। सोमवार शाम को अचानक कुएं की मिट्टी खिसक कर नीचे गिर गई। इस दौरान मजदूर अंग्रेज कुएं में करीब बीस फुट से नीचे पहुंचा हुआ था।

 मिट्टी गिरने पर मजदूरों द्वारा चिल्लाने पर आसपास खेतों से ग्रामीण पहुंच गए। गांव से भी ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच गए। प्रशासन को सूचना देने पर प्रशासन जेसीबी मशीन, एंबुलेंस के साथ घटना स्थल पर पहुंचा। मजदूर सत्ता व मितरू ने बताया वे लोग कुएं में काम कर रहे थे। इस दौरान अंग्रेज कुएं के अंदर गया हुआ था। कुएं के आसपास की मिट्टी खिसक कर कुएं के अंदर गिर गई। कुएं के पास से मिट्टी की खुदाई का काम किया जा रहा है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें