गुरुग्राम और करनाल का न्यूनतम तापमान सबसे कम रहा। वहां छह डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। अधिकतम तापमान 19 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। मौसम विभाग के अनुसार अभी तक उत्तर से पूर्व की ओर चल रही हवा की दिशा बुधवार को बदल गई। अब हवा की दिशा दक्षिण से पूर्व की ओर हो गई है।
इसके साथ ही प्रदेश में आंशिक बादल छा गए हैं। इस कारण पारे में उछाल आया है, लेकिन यह राहत अधिक दिन तक नहीं रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से चार जनवरी की शाम से ही मौसम बदलने लगेगा। देर रात बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है। पांच और छह जनवरी को बारिश की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है। इसके बाद हाड़ कंपा देने वाली ठंड और धुंध का दौर भी शुरू हो जाएगा।
हवा की दिशा बदलने और बादल छाने से प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उछाल आया है। प्रदेश में पांच और छह जनवरी को बरसात और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है। - डॉ. एमएल खीचड़, अध्यक्ष, मौसम विभाग, हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार
मुख्य शहरों का तापमान
शहर अधिकतम न्यूनतम
गुरुग्राम 23.4 6.0
करनाल 20.0 6.0
हिसार 23.1 7.5
भिवानी 21.7 7.8
अंबाला 21.2 8.5
रोहतक 20.1 9.0
सिरसा 19.0 9.1