फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोहरे हत्याकांड से दहला पटियाला: दिल्ली आंदोलन से लौटे किसान और उसके बेटे की गोली मार कर हत्या

Thu, 27 May 2021 06:21 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

जमीन विवाद में किसान के रिश्तेदारों ने वारदात को अंजाम दिया। दोहरे हत्याकांड के बाद से गांव में सनसनी है। मृतक किसान का बड़ा बेटा घायल है। वहीं पत्नी ने भाग कर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
मृतक किसान और बेटे की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के पटियाला जिले में दिल्ली धरने से कुछ घंटे पहले लौटे किसान और उसके बेटे का बुधवार देर रात गोली मार कर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक जमीन विवाद में रिश्तेदारी में लगते भतीजे, उसकी पत्नी और बेटों ने वारदात को अंजाम दिया है।

विज्ञापन


खबर लिखे जाने तक पातड़ां पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को नामजद कर एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर तीन आरोपियों को हथियार समेत काबू कर लिया है। मामला गांव हामझेड़ी का है। 

थाना पातड़ां के प्रभारी रणबीर सिंह ने बताया कि हामझेड़ी निवासी बलवीर सिंह (60) का रिश्तेदारी में उसका भतीजा लगने वाला करनैल सिंह (50) के साथ दो एकड़ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।
विज्ञापन


मामला अदालत में विचाराधीन था। बलवीर सिंह की पत्नी माया कौर के मुताबिक केस में पेशी की तारीख नजदीक थी, जिसे भुगतने के लिए बलवीर सिंह बुधवार शाम चार बजे ही दिल्ली धरने से लौटा था। 

कुछ घंटे बाद रात करीब 10 बजे हामझेड़ी के ही रहने वाले करनैल सिंह, उसके बेटों खविंदर सिंह, गुरपाल सिंह, पत्नी बलविंदर कौर और भाई जसपाल सिंह और एक अज्ञात महिला राइफल लेकर बलवीर सिंह के घर पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

इस दौरान बलवीर सिंह के पेट और दायीं बाजू के नीचे गोली लगी और उसके बेटे चरनजीत सिंह निक्का (25) की छाती में गोली लगी और मुंह, गर्दन में छर्रे लगने से मौके पर ही मौत हो गई। बलवीर सिंह का बड़ा बेटा कर्मजीत सिंह छर्रे लगने से घायल हो गया। बलवीर सिंह की पत्नी ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या के आरोप में आर्म्स एक्ट तहत केस दर्ज करके खविंदर सिंह, गुरपाल सिंह और उनकी माता बलविंदर कौर को काबू करके उनसे वारदात में इस्तेमाल 12 बोर की राइफल बरामद कर ली थी। जबकि करनैल सिंह व जसपाल सिंह की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें