फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जरः खेलते-खेलते ड्रेन में गिरे दो मासूम, एक की मौत...दूसरे की ऐसे बची जान

Wed, 02 Jan 2019 09:19 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेरी(झज्जर)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो
विज्ञापन

 खेलते-खेलते दो मासूम घर के पास बनी कच्ची में ड्रेन में जा गिरे। दो बच्चों को ड्रेन में गिरता देख, अन्य बच्चों ने शोर मचाया। जिससे ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। आनन-फानन में ग्रामीणों ने दोनों बच्चों की ड्रेन में तलाश शुरू की। काफी देर की तलाश के बाद दोनों बच्चों को बाहर निकाला जा सका। हालांकि इस दौरान एक बालक की ड्रेन में डूबने से मौत हो गई जबकि दूसरे को सकुशल बचाया जा सका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृत बालक का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।  

विज्ञापन


इलाके के गांव दूबलधन के पान्ना बिध्याण में ही लोहारू फीडर से जुड़ी एक कच्ची ड्रेन है। मंगलवार की दोपहर इसी ड्रेन के पास गांव के बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान रविंद्र का पुत्र विकास उर्फ चिंटू(8) व कृष्ण का पुत्र लक्ष्य (7) खेलते-खेलते ड्रेन में जा गिरे। दोनों बालकों को ड्रेन में गिरता देख दूसरे बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। 

बच्चों की आवाज सुनकर काफी संख्या में ग्रामीण वहां जमा हो गए। दो बच्चों के ड्रेन में गिरने की सूचना पर कुछ ग्रामीणों ने ड्रेन में गिरे बच्चों की तलाश शुरू कर दी। ड्रेन में तलाश के दौरान लक्ष्य को तो तुरंत ही तलाश निकाला गया पर विकास काफी नीचे पानी की तलहटी में जा चुका था। काफी प्रयासों के बाद उसे बाहर निकाला जा सका। बाहर निकाले जाने तक विकास की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विकास के शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भिजवाया।  
विज्ञापन


गांव दूबलधन के पाना बिध्याण में लुहारू फीडर में खेलने के दौरान दो मासूम के डूब जाने की सूचना मिली थी और जिसमें एक मासूम विकास उर्फ चिंटू की मौत हो गई और दूसरे को ग्रामीणों द्वारा सकुशल बाहर निकाल लिया गया। विकास के शव का झज्जर के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया। मामले में 174 की कार्रवाही की गई है। नीरज, जांच अधिकारी, बेरी थाना

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें