फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहालीः हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी वाला वीडियो वायरल करने का एक आरोपी गिरफ्तार

Fri, 12 Jul 2019 06:31 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिंदू देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी वाले वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 295ए, 294 व 506 सहित आईटी एक्ट के तहत गांव मोहाली के आरिफ व तारिफ पर मुकदमा दर्जकर आरिफ को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


गांव मोहाली निवासी आरिफ ने स्थानीय निवासी तारीफ द्वारा देवी देवताओं को लेकर की जा रही अभद्र टिप्पणियों का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया था। फेज-1 थाना के एसएचओ लखविंदर सिंह ने बताया कि राजीव शर्मा की शिकायत पर आरिफ को गिरफ्तार कर लिया है और दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।

पार्षद अरुण शर्मा और श्रीगणेश महोत्सव समिति के चेयरमैन रमेश दत्त ने बताया कि जब लोगों ने यह वीडियो देखी तो हिंदू संगठनों से संपर्क कर इसके बारे में पुलिस को बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें