फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगरः टिकटॉक पर बनाती थी वीडियो, मां-बाप दवाई लेने गए और नाबालिग ने कर ली खुदकुशी

Fri, 08 May 2020 02:17 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, यमुनानगर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
आठवीं कक्षा की छात्रा ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना के समय छात्रा की मां व पिता दवाई लेने के लिए मार्केट गए हुए थे। मामला हरियाणा के यमुनानगर जिले में फर्कपुर थाना क्षेत्र की विष्णुनगर कॉलोनी का है। शाम को जब दंपति घर पहुंचा तो उन्होंने बेटी को कमरे में पंखे से फंदे पर लटके देखा। खिड़की तोड़कर लड़की के पिता अंदर गए और उसे फंदे से उतारा, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुकी थी। छात्रा टिकटॉक पर विडियो बनाती थी। इसलिए पुलिस सोशल मीडिया के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, विष्णुनगर निवासी व्यक्ति स्क्रैप कारोबारी के पास काम करता है। वीरवार दोपहर बाद उसकी पत्नी को पेट दर्द की शिकायत हुई तो वह उसे दवाई दिलाने के लिए लेकर गया। पीछे घर पर उसकी 15 वर्षीय बेटी अकेली थी। शाम को जब वे वापस लौटे तो उन्होंने देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है। खिड़की से झांककर देखा तो उनकी बेटी फंदे से लटकी हुई थी।

यह देखते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। शोर शराबा सुनकर पड़ोसी पहुंचे। शख्स ने पड़ोसियों की मदद से खिड़की तोड़ी और अंदर पहुंचा। उसने बेटी को फंदे से नीचे उतारा। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शख्स का कहना है कि पता नहीं बेटी ने ऐसा क्यों किया। वह पढ़ाई में भी होशियार थी। वे भी उससे बहुत प्यार करते थे। जब वह घर से गए, तब कोई ऐसी बात नहीं थी।
विज्ञापन


लेकिन उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, यह समझ नहीं आ रहा। सूचना मिलने पर फर्कपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कमरे की जांच की। जांच के दौरान कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद  नहीं हुआ। फर्कपुर थाना प्रभारी मुकेश का कहना है कि परिजनों के ब्यान लिए जा रहे है। अभी तक लड़की के सुसाइड करने का कोई कारण पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें