फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8 साल के बच्चे उठा ले गए दिनदिहाड़े, घर के बाहर खेल रहा था

Wed, 12 Oct 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा
विज्ञापन
चंडीगढ़ में 8 साल के बच्चे का अपहरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
8 साल के बच्चे का दिनदिहाड़े अपहरण कर लिया गया। खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस गली-गली घूमती रही। लेकिन बच्चे को कोई सुराग नहीं मिला। घटना मनीमाजरा की है।
विज्ञापन


मोरी गेट मोहल्ले से आठ साल के बच्चे के अपहरण की सूचना मिलते ही पीसीआर और थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार से पूछताछ की। देर रात तक बच्चे का सुराग नहीं लग पाया था।

मोरी गेट निवासी राशिद अहमद की बेटी गुलनाज अपने बच्चे दानिश के साथ अपने पिता के साथ रहती है। गुलनाज की शादी बिजनौर में हुई है और उसका पति मोहम्मद नसीम दिल्ली में ब्रश बनाने की फैक्टरी में नौकरी करता है।
विज्ञापन


गुलनाज ने बताया कि दोपहर में दानिश घर में खेलते-खेलते बाहर चला गया। करीब डेढ़ बजे पड़ोसी ने आकर उसके पिता राशिद को सूचना दी कि मोरी गेट बाजार से कोई व्यक्ति दानिश को उठा ले गया है। यह सूचना तुरंत ही इलाके में फैल गई।

लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पीसीआर और थाना पुलिस तुरंत मोरीगेट मोहल्ले में पहुंची। पुलिस ने पहुंचते ही मोरीगेट की गलियाें और बाजार में तलाशी अभियान चलाया। लेकिन न बच्चा मिला और न ही अपहरणकर्ता का कोई सुराग।

एडिशनल एसएचओ रोहित कुमार ने बच्चे की मांग से घटनाक्रम के बारे में पूछताछ की। थाना प्रभारी ने बताया कि बच्चे को ढूंढा जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें