फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घग्गर में 772 कारतूस मिलने से सनसनी

Thu, 12 Mar 2015 08:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़-अंबाला मुख्य मार्ग पर घग्गर नदी में वीरवार शाम 772 कारतूस मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने कारतूसों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार एएसआई गुरबचन सिंह वीरवार शाम करीब चार बजे गश्त कर रहे थे। उनको करीब सवा चार बजे एक ग्रामीण ने सूचना देकर बताया कि स्थित गांव भांखरपुर से गुजर रही घग्गर नदी के पानी में कपड़े में लिपटे हुए कुछ कारतूस संदिग्ध अवस्था में पड़े हैं।

मामले की जानकारी मिलने पर एएसआई ने मौके पर जायजा लेकर मामले की जानकारी थाना प्रभारी को दी। जिन्होंने कारतूसों को कब्जे में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने घग्गर व आस पास के क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी गुरजीत सिंह ने बताया कि लावारिस पड़े कारतूसों में 742 एके 47 व 30 .315 बोर के हैं। प्राथमिक जांच में सामने आया कि अज्ञात लोगों ने इनको पानी में डुबोने के इरादे से घग्गर नदी में फेंक दिया है।

उन्होंने कहा कि हो सकता कि किसी के पास पुराने पड़े हों जिसने पानी में गिरा दिए। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ आर्म्स एकट के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें