फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आइसक्रीम दिलाने के बहाने 7 साल की बच्ची से रेप, 3 दिन बाद पुलिस ने दर्ज किया केस

Wed, 05 Jul 2017 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
बच्ची के साथ रेप - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
एक युवक ने आइसक्रीम दिलाने का बहाना बनाकर सात साल की बच्ची के साथ दुराचार किया। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। जब बच्ची के परिजनों ने इसकी शिकायत थाना सलेम टाबरी पुलिस को दी।
विज्ञापन


पहले पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। तीन दिन बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। पुलिस पीड़ित की मेडिकल जांच करवाने की प्रक्रिया में जुटी हुई है। 

पीड़ित बच्ची के पिता ने बताया कि उसकी बेटी एलकेजी में पढ़ती है। रविवार की रात वह घर के बाहर खेल रही थी। उस दौरान पड़ोस की गली में रहने वाला युवक उसकी बेटी को आइसक्रीम दिलवाने के बहाने अपने साथ ले गया। उसके बाद कमरे में ले जाकर उसने बच्ची के साथ दुराचार किया और बच्ची को लहूलुहान अवस्था में घर के बाहर छोड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया

बलात्कार - फोटो : Demo Pic
पिता का कहना है कि बच्ची की हालत देखकर उन्होंने आसपास के लोगों को इक्ट्ठा किया।  वह आरोपी को पकड़ने उसके कमरे में गए। मगर आरोपी भाग गया था। 

अगले दिन सोमवार को उन्होंने आरोपी को दबोच लिया और थाना सलेम टाबरी की पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित बच्ची के चाचा का आरोप है कि आरोपी को पकड़वाने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।

अब दबाव बनाने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। थाना सलेम टाबरी के एसएचओ इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह बराड़ ने कहा कि आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर काबू कर लिया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें