फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार लुटेरों ने गन प्वाइंट पर सात लाख रुपये लूटे

Wed, 17 Feb 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
सफेद रंग की कार में सवार होकर आए तीन लुटेरे मंगलवार दोपहर सेक्टर-17 स्थित मकान नंबर-402 के बाहर शराब ठेकेदार के कारिंदे से गन प्वाइंट पर सात लाख रुपये लूट कर फरार हो गए।
विज्ञापन


वारदात दोपहर करीब ढाई बजे होने के कारण पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर पंचकूला अंबाला पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह, डीसीपी अनिल धवन, डीसीपी क्राइम विक्रम कपूर सहित कई पुलिस के कई आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उन्होंने जांच के लिए टीमें गठित कर दी हैं।

जानकारी के अनुसार सेक्टर-17 के मकान नंबर-402 में शराब ठेकेदार संजीव अबरोल अपने परिवार के साथ रहते हैं। अबरोल का कारिंदा भूषण कैश जमा कराने घर आया था। भूषण ने घर पर कैश देने के लिए जैसे ही गाड़ी से बैग निकला ताक में बैठे तीन लुटेरों ने उसे लूट कर भाग गए। पुलिस की थ्योरी के अनुसार लुटेरों ने ठेके से कारिंदे का पीछा किया होगा।
विज्ञापन


लुटेरों ने वारदात से पहले किए तीन हवाई फायर
जानकारी के मुताबिक लुटेरों ने डराने के लिए पहले तीन हवाई फायर किए। इसके बाद लुटेरों ने लुट की वारदात को अंजाम दिया। पंचकूला के सेक्टर 17 में एक शराब ठेकेदार संजीव अबरोल के कारिंदे भूषण से दिन दिहाड़े लुटेरों ने तीन हवाई फायर करके सात लाख 20 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। भूषण शराब के ठेकों से पैसों की कलेक्शन करने के बाद सेक्टर 17 के मकान नंबर 402 में देने आय था।

कारिंदे की गाड़ी कर लुटेरे कर रहे थे पीछा
संभावना जताई जा रही है की कार सवार लुटेरे भूषण की जीप का पहले से ही पीछा कर रहे थे और जैसे ही भूषण 402 नंबर के पास आकर रुका और गाड़ी से बैग उतार कर घर की ओर मुड़ा तो कार से दो नकाबपोश लुटेरे उतरे और उन्होंने भूषण को धमकाते हुए एक हवाई फायर किया।

भूषण ने पैसों से भरा बैग घर के अंदर फेंक दिया। जिसके बाद लुटेरों ने दो और फायर कर दिए। इससे डरकर भूषण जीप के आगे छुप गया और लुटेरे घर के अंदर से बैग उठाकर फरार हो गए। इसके बाद भूषण ने मालिक ओबराय को सूचना दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें