फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में दर्दनाक हादसा, 7 लोगों की मौत

Fri, 09 Jan 2015 05:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के बावल में राष्ट्रीय राजमार्ग-8 पर बृहस्पतिवार शाम आसलवास गांव के पास बेकाबू ट्राले की टक्कर से कार सवार सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में गंभीर दो लोगों को गुड़गांव रेफर किया गया है। मृतकों में से सिर्फ एक ही शिनाख्त हो पाई है।
विज्ञापन


बावल क्षेत्र में गांव आसलवास ओवरब्रिज के पास जयपुर से दिल्ली की ओर जा रहा 10 टायर ट्राला बेकाबू होकर डिवाइडर तोड़ते हुए विपरीत दिशा में दिल्ली से कोटपुतली साइड जा रही स्कॉर्पियो से जा भिड़ा। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। ग्रामीणों और राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को गाड़ी से बाहर निकालने का प्रयास किया।

थाना कसौला पुलिस ने कार में से गंभीर रूप से दो घायलों और शवों को बाहर निकाला। घायलों को बावल स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। डॉक्टरों ने घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए गुड़गांव रेफर कर दिया। पुलिस ने एक मृतक की शिनाख्त अलवर, राजस्थान के गांव फौलादपुर निवासी प्रदीप कुमार (कार चालक) के रूप में की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद क्षत-विक्षत शव पड़े थे

हादसे के बाद हाईवे पर दो घंटे तक जाम लग गया। मृतकों में एक की शिनाख्त अलवर, राजस्थान के गांव फौलादपुर निवासी प्रदीप कुमार (कार चालक) के रूप में हुई है। अन्य 6 मृतकों की शिनाख्त के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि कार में सवार अन्य लोग मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्यों के रहने वाले हैं और पेशे से राजमिस्त्री हैं। फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए बावल के शवगृह में रखवा दिया गया है।

घटना के बाद क्षत-विक्षत शवों की पहचान संभव नहीं थी। कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर क्षेत्रीय पुलिस को सूचना दे दी गई है। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों के खडे़ रहने से एक तरफ का रूट पूरी तरह बाधित हो गया। पुलिस ने मौके से भीड़ को हटाया और जयपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले वन-वे ट्रैफिक को कुछ देर के लिए टू-वे किया। इसके बाद क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को मौके से हटवाया गया। जिससे तकरीबन दो घंटे बाद रास्ता खुल सका।

दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल ट्राला चालक को पुलिस ने कस्टडी में लेकर उपचार के लिए अस्पताल में भिजवाया। क्लीनर मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जिस रफ्तार से ट्राला अनियंत्रित था और और डिवाइडर तोड़ते हुए कार से टकराया उससे लग रहा था कि चालक ने ब्रेक लगाने की कोशिश नहीं की। लोगों का कहना था कि हो सकता है कि चालक को झपकी लग गई हो या उसने शराब पी रखी होगी।

एएसआई महिपाल, जांचकर्ता, बावल थाना ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया लापरवाही पूरी तरह ट्राला चालक की सामने आ रही है। मामले की जांच चल रही है, शवों का पोस्टमार्टम शिनाख्त होने के बाद करवाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें