सुनील का कहना है कि उन्होंने कई बार इन लोगों से कब्जा छोड़ने की भी अपील की लेकिन कब्जा नहीं छोड़ा। जिसके बाद इसकी अपील कोर्ट में की, जिस पर सुनील केस जीत गया था। सुनील का कहना है कि कोर्ट के आदेशों के बावजूद भी उन्होंने कब्जा नहीं छोड़ा। उनका कहना है कि उसके ताऊ ने अपने आधे प्लाट पर चहारदीवारी की थी। उसको भी गिरा दिया गया था।
शुक्रवार को सुल्तान ने प्लाट की चहारदीवारी गिरा दी थी। जिसको लेकर विवाद और भी ज्यादा बढ़ गया था। शनिवार की सुबह करीब आठ बजे दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान दोनों परिवारों के लोगों के बीच लाठी डंडों, जेली सहित अन्य धारदार हथियारों से झगड़ा हो गया। झगड़े में रामचंद्र की मौत हो गई, जबकि अनिल कुमार, फूलपति और कविता समेत आठ लोग घायल हो गए।
इन लोगों के खिलाफ हुआ मामला दर्ज
शिकायतकर्ता सुनील कुमार की शिकायत पर संदीप, राहुल, मुकेश, राजेश, पप्पू, दीपक, सुरेंद्र, सिलेंद्र, अशोक, मीनाक्षी, अमृता, रवींद्र, राहुल, गीता, नवीन, मोनू, कप्तान, संजय चौकीदार, कुलदीप, रवि व गोलू के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या की धारा 302, षड्यंत्र रचने की धारा 120-बी सहित 147, 148, 149, 323, 452 व 506 के तहत केस दर्ज किया है।
12 आरोपी काबू
परिजनों के बयान पर केस दर्ज कर लिया गया है। 12 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की जांच जारी है। - कुलदीप, आईएमटी थाना प्रभारी।