दिल्ली के गोल्ड व डायमंड व्यापारी और उसके सेल्समैन से पानीपत रेड लाइट के पास चार बदमाशों ने 60 लाख के जेवर लूट लिए। व्यापारी सेल्समैन के साथ जेवर बेचकर दिल्ली लौट रहा था। बदमाशों ने व्यापारी और सेल्समैन पर पिस्तौल तानकर जेवर से भरा बैग लूट लिया। बदमाश पैदल ही बैग लेकर फरार हो गए। सिटी थाना पुलिस ने व्यापारी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
दिल्ली के लक्ष्मी नगर के आरके बंसल की लक्ष्मीनगर में ही आकार डायमंड के नाम से जेवर की दुकान है। आरके बंसल बुधवार दोपहर अपने सेल्समैन राकेश वर्मा के साथ पानीपत में सोने व हीरे के जेवर बेचने के लिए आए थे। रात को वह जेवर बेचकर वापस दिल्ली जा रहे थे। जैसे ही रेड लाइट पर फ्लाईओवर के नीचे उन्होंने अपनी गाड़ी स्टार्ट की तो तभी चार बदमाश आए और उन पर पिस्तौल तान दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।