बापूधाम निवासी एक माली को सात साल की बच्ची से रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसका एक दिन का रिमांड हासिल किया है।
कालिका प्रसाद (50)पेशे से माली का काम करता है और वह बापूधाम में रहता है। आरोप है कि सोमवार को वह सात साल की बच्ची को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया और वहां मासूम से रेप किया। बच्ची जब वापस घर लौटी तो उसने अपने परिजनों को घटना के बारे में बता दिया। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया जिसमें इसकी पुष्टि हो गई। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसका एक दिन का रिमांड पर भेज दिया गया।