फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में मर्डर: बर्थडे पार्टी में गए व्यक्ति के साथ मारपीट, अस्पताल में तोड़ा दम, जांच कर रही पुलिस

Mon, 10 Mar 2025 09:03 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। चंडीगढ़ के मौलीजागरां में रविवार रात को बर्थडे पार्टी में शामिल हुए व्यक्ति पर लगभग आधा दर्जन लोगों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। चंडीगढ़ के मौलीजागरां में रविवार रात को बर्थडे पार्टी में शामिल हुए व्यक्ति पर लगभग आधा दर्जन युवकों ने हमला कर दिया। हमले में व्यक्ति घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 37 साल के देवता दीन के तौर पर हुई है। 

विज्ञापन


घटना रविवार रात 11 बजे की है। मौली कांप्लेक्स में रहने वाला देवता दीन अपने बेटे शुभम के साथ मोहल्ले के एक बच्चे की बर्थडे पार्टी के शरीक होने गया था। पार्क में टेंट लगाकर चल रही इस पार्टी में जब देवता दीन कुर्सी पर बैठा तो किसी ने पहले पर्दे को खींचकर उसके सिर पर थप्पड़ मारा और फिर उसकी कुर्सी को लात दी। इसके बाद देवता दीन टेंट के पर्दे के पीछे गया तो देखा वहां 6-7 लड़के खड़े थे, उन्होंने बोला कि उसे क्यों मारा तो उन्होंने कहा कि हमने नहीं मारा। कुछ देर बाद जब देवता दीन खाना खाने गया तो फिर उन लड़कों ने देवता दीन के बेटे शुभम को बुलाकर पीटना शुरू कर दिया। देवका दीन बेटे को उसे बचाने पहुंचा तो उन लड़कों ने दोनों को जमीन पर गिरकर पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने लातें, घुसे और बीयरों की बोतलों से दोनों पर वार किए। इसके बाद लोगों ने बीच-बचाव करके उन्हें बचाया, लेकिन तब तक उसकी हालात अधमरा हो चुकी थी। 

देवता दीन के उसका बेटा शुभम और पत्नी कुशम सेक्टर -6 पंचकूला के अस्पताल ले गए। वहां से फिर उन्हें मनीमाजरा अस्पताल भेज दिया। लेकिन उसकी हालात गंभीर होने पर उन्हें रात को 1 बजे सेक्टर-32 जीएमएचएस अस्पताल भेज दिया गया। जहां पर रात को साढ़े तीन बजे देवता दीन की इलाज के दौरान मौत हो गई। 
विज्ञापन


मौलीजागरां थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया है। मंगलवार को परिजनों के आने के बाद ही पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। वहीं मौलीजागरां पुलिस का कहना कि शव पर कोई चोट न निशान नहीं है। मौत कैसे हुई है यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें