फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली की ‘टप्पू सेना’ ने पकड़वाए 4 बदमाश

Mon, 14 Jul 2014 10:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
छोटे पर्दे के धारावाहिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा की टप्पू सेना की सूझबूझ का कायल कौन नहीं है। मगर वह पर्दे की कहानी है यह रिएल स्टोरी मोहाली की है। इसमें बच्चों की एक ऐसी ही टोली ने कमाल कर दिखाया।
विज्ञापन


वीरवार देर रात सेक्टर-68 में 17 कारों और घरों के शीशे तोड़ने वाले चार युवकों को इन बच्चों ने अपनी सूझबूझ से गिरफ्तार करवा दिया। गिरफ्तार युवकों में से तीन सीयू घड़ूआं में इंजीनियरिंग के छात्र हैं। चौथा गुरदासपुर में कालेज छात्र है।

ऐसे पकड़वाया
थाना फेज-8 पुलिस के अनुसार वीरवार रात स्ट्रीट लाइट बंद होने का फायदा उठा कर इन चारों युवकों ने यह तोड़फोड़ मचाई थी। उन्होंने कारों से स्टीरियो भी चुरा लिए थे। ये युवक एक कार से आए थे और कार की फुटेज सीसीटीवी में थी। सेक्टर के बच्चों ने इस कार को पहचान लिया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह कार अक्सर सेक्टर-67 और 68 में घूमती है। शनिवार को जब ये बच्चे सिटी पार्क के पास साइकिल पर घूम रहे थे तो उन्होंने देखा कि वही कार पार्क के पास आकर रुकी। उससे चार युवक उतरे। बच्चों ने कार का नंबर और इसकी जानकारी अपने परिवार वालों को दी। इस पर पुलिस ने उनको वहां से निकलते ही फेज-9 से गिरफ्तार कर लिया।

ये हैं चारो आरोपी
गिरफ्तार युवकों की पहचान हरियाणा के जींद निवासी हर्ष लूथरा पुत्र इंदरजीत लूथरा, गुरदासपुर के दोरांगला निवासी शुभम पुत्र राजेश कुमार,  गुरदासपुर के ही अमनदीप सिंह पुत्र संतोख सिंह और गुरदासपुर के इसेपुर निवासी सुखबीर सिंह पुत्र बलदेव सिंह के रूप में हुई है। इनमें से सुखबीर गुरदासपुर के एक कालेज में और बाकी तीनों सीयू घड़ूआं में बी-टैक इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं।

पहले इसी सेक्टर में रहते थे
आरोपी चारों युवकों में से तीन पहले इसी सेक्टर-68 की कोठी नंबर 2217 में किराये रहते थे। अब वे फेज-9 में रह रहे थे। युवकों का कहना है कि उन्होंने कोठी मालिक को सिक्योरिटी मनी दी थी मगर बार-बार चक्कर लगाने पर भी पैसे नहीं मिल रहे थे। इसी से परेशान होकर उन्होंने यह हरकत की।
(इन चारों आरोपियों को जिन छह बच्चों ने पकड़वाया है उनकी उम्र पांच से 12 साल के बीच है। हम बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए उनके नाम और पहचान सार्वजनिक नहीं कर रहे हैं)
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें