रेलवे लाइट प्वाइंट पर शुक्रवार रात हुआ हादसा
बिना हेलमेट एक बाइक पर सवार चार युवकों में से एक की रेलवे लाइट प्वाइंट पर डिवाइडिंग से टकराने के बाद मौत हो गई, जबकि तीन जख्मी हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस व परिजनों की मदद से दोनों घायलों को जीएमसीएच-32 में भर्ती करवाया गया।
प्रत्यक्षदर्शी युवक रोहन के अनुसार शुक्रवार देर रात बाइक सवार चार युवक जा रहे थे कि रेलवे लाइट प्वाइंट के समीप डिवाइडर से टकरा गए। हादसे में एक की मौके पर मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस जांच में लग गई। पुलिस के अनुसार हादसे में कॉलोनी नबर-4 निवासी 24 वर्षीय हरीश कुमार की मौत हो गई। वह मोहाली स्थित एक निजी कंपनी में काम करता था। जबकि बाइक सवार तीन अन्य युवक लक्की मिश्रा, मिथुन और रंजीत को भी हादसे में चोटें आई हैं। पुलिस ने शनिवार को हरीश के शव का पोस्टमार्टम करवाए जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दी।
जानकारी के अनुसार हरीश मोटर साइकिल पर अपने तीनों दोस्तों के साथ किशनगढ़ से घर की तरफ आ रहा था। वह शास्त्री नगर लाइट प्वाइंट से रेलवे लाइट प्वाइंट की तरफ जा रहा था। बताया जाता है कि मोटर साइकिल की स्पीड इतनी तेज थी कि रेलवे लाइट क्रास कर डिवाडर में जा टकराई। टक्कर लगने के बाद हरीश सहित मोटर साइकिल पर बैठे उसके तीनों दोस्त घायल हो गए। इस बात की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पीसीआर ने तुरंत सभी घायल को पीजीआई में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने हरीश को मृत घोषित कर दिया।
हेलमेट होता तो शायद बच जाती जान
Bike Accident
हेलमेट होता तो शायद बच जाती जान
प्रत्यक्षदर्शी व पुलिस के अनुसार बाइक सवार हरीश ने हेलमेट नहीं पहन रखी थी। ड्यूटी डाक्टरों ने बताया कि हरीश के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी जान नही बचाई जा सकी।
4 बहनों में अकेला, परिवार का था सहारा
पीड़ित परिजनों ने बताया कि हरीश 4 बहनों में अकेला था। उसकी डेढ़ साल पहले शादी हुई और 8 महीने का बच्चा भी है। हरीश के माता-पिता मजदूरी का काम करते है और परिवार के खर्चे, 3 बहनों की शादी की जिम्मेवारी हरीश के कंधे में थी। हरीश के मौत की सूचना के पास उसकी पत्नी और मां दोनों बेहोश है। परिजनों ने उन्हें अस्पताल भर्ती करवाया।
डिवाइडर से टकराकर जब हादसा हुआ तब एक बाइक पर 4 लड़के सवार थे। एक के पास हेलमेट थी और उसने भी हेलमेट हाथ में लगा रखा था। हादसे में एक युवक की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच में लगी है।
राजवीर सिंह, चौकी इंचार्ज, दड़वा