फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतंगबाजी के दौरान हुई तकरार में चली गोली, चार लोग घायल, 11 लोगों पर केस दर्ज

Mon, 14 Jan 2019 07:48 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला (पंजाब)
विज्ञापन
गोली लगने से घायल युवक
विज्ञापन

रविवार की देर रात को बटाला के उमरपुरा नई आबादी में लोहड़ी के दौरान हुई हुल्लडबाजी के बाद फायरिंग हो गई। इसमें चार लोग घायल हो गए। सोमवार को पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह हुल्लडबाजी लोहड़ी के दौरान रविवार की रात को हुई थी और पतंगबाजी के दौरान दो पड़ोसियों के बीच यह तकरार हुआ था। 

विज्ञापन


तकरार के बाद एक पडोसी के बलावे पर कुछ अज्ञात लोग आये और दूसरे पडोसी और उसके तीन साथियों पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। जिसमें तीन लोगों को गोली लगी और एक युवक को धारदार हथियार से जख्मी कर दिया। पुलिस चौकी अर्बन अस्टेट के इंचार्ज एएआई अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने पडोसी गुरप्रीत उर्फ गोरी,मनप्रीत घुल्ला,संतोख सिंह, गुरमुख सिंह,प्रभजोत सिंह, बोबी,अमित सभी निवासी नई आबादी बटाला और 4 अज्ञात हमलवारों के खिलाफ धारा 307 और असलाह एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

 एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि फिलहाल सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। रविवार की रात को गांव उमरपुरा चौंक नई आबादी बटाला के रहने वाले निशान सिंह ने बताया कि उनका बेटा जसप्रीत अपने साथी पाल सिंह, जूनस मसीह ,सुखविंदर सिंह सभी निवासी नवीं आबादी बटाला अपनी छत्त पर पतंग उड़ा रहे थे। उनके पड़ोसी भी अपनी छत्त पर पतंगे उड़ा रहे थे। दोनों तरफ से हुल्लड़बाजी की जा रही थी। तभी पड़ोसी गुरप्रीत उर्फ गोरी ने उनसे इसी बात को लेकर झगड़ना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद देर रात को पड़ोसी गोरी ने अपने साथियों को भी बुला लिया। निशान सिंह ने बताया कि करीब 6 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कुछ युवक आए, जिन्होंने गन और तेजधार हथियार पकड़े थे। पहले उन लोगों ने बेटे व उसके साथियों से झगड़ना शुरू कर दिया। तब उन्होंने उन्हें समझाकर किसी तरह भेज दिया, बाद में वह फिर आए और मारपीट करने लगे। 

जाते समय उन्होंने तीन लोगों को गोली मार दी। हमलावरों ने करीब 6 गोलियां चलाई। गोली से पाल सिंह, जूनस मसीह और सुखविंदर सिंह जख्मी हुए हैं, जबकि तेजधार हथियारों से उनका बेटा जसप्रीत जख्मी हुआ है। सभी को इलाज के लिए बटाला के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जिनमें से जूनस मसीह को उसकी हालत नाजुक देखते हुए अमृतसर रेफर कर दिया गया है। वहीं हमलावरों का एक बुलेट मोटरसाइकिल जो लोगों ने पकड़ा था, पुलिस ने उसे कब्जे में लिया है।    
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें