फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोठियों में सेंधमारी करने वाला गिरोह गिरफ्तार

Fri, 29 Jan 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला सीआईए की टीम ने कोठियों में सेंधमारी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपियों को वीरवार को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस की गिरफ्त में आए चोर गिरोह की सीआईए टू को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना पर कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा के निरीक्षक अरविंद के नेतृत्व में उपनिरीक्षक बलदेव सिंह, हवलदार मुकेश कुमार तथा अन्य सदस्यों की टीम ने यवनिका पार्क के समीप इंदिरा कालोनी सेक्टर-16 वासी विशाल उर्फ राहुल, अभिषेक, जितेंद्र उर्फ चंदर और सतीश कुमार को हिरासत में लिया।

अपराध शाखा उपरोक्त गिरोह के सदस्यों से कई बड़े खुलासे की उम्मीद कर रही है। पता चला है कि पंचकूला की कई कोठियों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने में इस गिरोह का हाथ हो सकता है। बहरहाल पुलिस इसका खुलासा 31 जनवरी को रिमांड पूरा होने के बाद ही करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें