फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंक्चर लगवा रहा था, बैग से निकाल ले गए 4 लाख

Tue, 08 Dec 2015 06:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहा कंपनी का कर्मी सड़क पर खड़ा पंक्चर लगवा रहा था कि बाइक सवार टंगे बैग से 4 लाख से भरा पैकेट निकाल ले गए। वारदात मंडी गोबिंदगढ़ में अंजाम दी गई। श्री बाला जी इस्पात में कैशियर बलविंदर कुमार उर्फ बोबी निवासी राम नगर खन्ना अपनी स्पलेंडर बाइक पर यूनियन बैंक से कैश निकलवाकर जा रहा था।
विज्ञापन


रास्ते में बाइक के अगले टायर में पंचर हो गया। वह अमलोह रोड पर पंचर लगवाने के लिए दुकान के अंदर गया तो पीछे से पल्सर बाइक पर आए दो लोगों ने उसकी बाइक की साइड पर टंगे बैग से पैसों वाला लिफाफा निकाल लिया और खन्ना की तरफ भाग गए।

सूचना मिलते ही डीएसपी अमलोह पुरुषोत्तम सिंह बल और एसएचओ नरिंदर सिंह यूनियन बैंक पहुंचे और जांच शुरू की। जांच के दौरान बैंक के किसी भी सीसीटीवी कैमरे में कोई संदिग्ध व्यक्ति नजर नहीं आया। बैंक के बाहर कोई कैमरा नहीं लगा हुआ था। इसके बाद दोनों पुलिस अधिकारी बलविंदर कुमार को लेकर पंचर वाली दुकान पर गए।
विज्ञापन


पुलिस खन्ना भादला चौक तक आरोपियों के पीछे भी गई लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा। एसएचओ नरिंदर सिंह ने बताया कि जांच जारी है, जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। उन्होंने लूट के पीछे फर्म के कारिंदे की कोताही को ही जिम्मेदार बताया। बलविंदर डेढ़ साल से फर्म में काम कर रहा था।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें