फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को ड्रग्स सप्लाई करने आए 4 तस्कर गिरफ्तार

Mon, 23 Jun 2014 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ में छात्रों को हेरोइन और चरस सप्लाई करने आए पंजाब के चार नामी तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें से एक कबड्डी और रेसलिंग का इंटरनेशनल खिलाड़ी छिंदर सिंह भी शामिल है।
विज्ञापन


इनसे 120 ग्राम हेरोइन और एक किलो चरस बरामद हुई है। गिरफ्तार छिंदर फिरोजपुर पुलिस और बचित्तर सिंह मोगा पुलिस को वांटेड है। क्राइम ब्रांच ने छिंदर सिंह और अमरजीत सिंह को रविवार जिला अदालत में पेश किया।

जहां से अदालत ने छिंदर को 24 जून तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया जबकि अमरजीत सिंह को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा। पुलिस भीम और हरप्रीत सिंह को सोमवार अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन

कॉलेजों की छात्राएं फोन कर मंगवाती थीं ड्रग्स

पूछताछ में छिंदर और भीम ने बताया कि पीयू और चंडीगढ़ के कालेजों की कई छात्राएं उन्हें फोन कर ड्रग्स मंगवाती थीं। उनकी डिमांड के अनुसार वह थोड़ी मात्रा में ही ड्रग्स लेकर चंडीगढ़ आते थे। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि चंडीगढ़ के करीब 80 छात्र-छात्राएं नशे के लिए इन चारों के संपर्क में रहते हैं।

क्राइम ब्रांच इंजार्ज रणजोत सिंह ने बताया कि पुलिस के पास सूचना थी कि सेक्टर-17 और 39 में शनिवार को हेरोइन की सप्लाई छात्रों को दी जानी है। एसआई अशोक कुमार ने सेक्टर-17 में नाका लगाकर छिंदर सिंह और एसआई घनश्याम राणा ने सेक्टर-39 में अमरजीत सिंह को दबोच लिया।

छिंदर के पास से 50 ग्राम और अमरजीत से दस ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इनकी निशानदेही पर रविवार को सेक्टर-11 में बचित्तर सिंह को 50 ग्राम हेरोइन और एक किलो चरस के साथ पकड़ा गया। इसी तरह सेक्टर-31 से दस ग्राम हेरोइन के साथ हरप्रीत को पकड़ा गया।
विज्ञापन

तस्करों की चौकड़ी का जानिए बायोडाटा

1.छिंदर सिंह- फिरोजपुर के गांव बलेल का कामाल निवासी छिंदर सिंह राष्ट्रीय स्तर का कबड्डी और रेसलिंग खिलाड़ी रह चुका है। एनडीपीएस एक्ट के तहत फिरोजपुर पुलिस को काफी समय से वांटेड है। पूर्व खिलाड़ी होने के नाते उसके पंजाब यूनिवर्सिटी और कई कालेजों में अच्छे लिंक हैं। छिंदर के भाई को भी पुलिस ने तीन किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था।

2.बचित्तर सिंह उर्फ भीम- मोगा के गांव बिलासपुर निवासी बचित्तर सिंह की तलाश पंजाब पुलिस लंबे समय से कर रही है। उसके गांव बिलासपुर में ड्रग्स का धंधा इतना ज्यादा बढ़ चुका था कि महिलाओं ने इसके खिलाफ प्रदर्शन भी किया था।

3.अमरजीत सिंह उर्फ सन्नी- पुलिस के अनुसार अमृतसर की किरण कालोनी के मकान नं 504 निवासी अमरजीत सिंह के पाकिस्तानी तस्करों से सीधे लिंक हैं। वह पाकिस्तान से आने वाली हेरोइन पंजाब और चंडीगढ़ सप्लाई करता है।
 
4.हरप्रीत सिह- मोगा के गांव बिलासपुर निवासी हरप्रीत सिंह को पुलिस बचित्तर सिंह का सहयोगी बताती है। दोनों मिलकर यह धंधा कर रहे थे। हरप्रीत कतर भी गया था मगर वहां सेटल नहीं हो सका और लौटकर बचित्तर सिंह के साथ ड्रग्स सप्लाई के धंधे में लग गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें