फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरदासपुर में खाना खाने के बाद टहल रहे युवक की घर में घुसकर तेजधार हथियार से हत्या

Fri, 25 Dec 2020 12:12 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घर के भूतल पर बने हॉल में टहल रहे युवक की बुधवार की रात तेजधार हथियारों से हमलाकर हत्या कर दी। हत्या की सूचना मिलने पर एसपी (डी) हरविंदर सिंह संधू, डीएसपी कुलविंदर सिंह, थाना धारीवाल के प्रभारी मनजीत सिंह ने भारी पुलिस फोर्स, डॉग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट टीमों के साथ मौके पर पहुंच कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी। मृतक पिता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


मृतक की पहचान जगदीप सिंह जग्गी (32) पुत्र सतपाल सिंह निवासी गांव रणियां के रुप में हुई है। वह गांव में ही खेतीबाड़ी करता था। पुलिस को दी गई शिकायत में मृतक के पिता सतपाल ने बताया कि रणिया -धारीवाल जीटी रोड पर उनका दो मंजिला मकान है। मकान के भूतल पर एक हॉल है। 


हॉल का कुछ समय से शटर खराब होने के कारण वह बंद नहीं होता। उसका बेटा जगदीप सिंह ऊपरी मंजिल पर रहता था। जगदीप की आदत थी कि वह रात के समय खाना खाने के बाद हॉल में टहलने आता था। बुधवार की रात भी वह हॉल में टहलने रात करीब नौ बजे आया। साढ़े तीन घंटे बीत जाने के बाद भी जगदीप अपने कमरे में नहीं गया। 
विज्ञापन


जगदीप की पत्नी को ऐसा लग रहा था कि वह उनके पास नीचे वाले कमरे में बैठा है। पत्नी ने रात करीब साढ़े 12 बजे आवाज लगाई और कहा कि जगदीप को ऊपर भेज दीजिए। इस पर वह हैरान रह गए कि वह तो उनके पास आया ही नहीं। पूरा परिवार हॉल में आकर जगदीप को ढूंढने लगा। हॉल में अंधेरा था। इस पर उसने टार्च जलाई और देखा कि जगदीप खून से लथपथ हालत में एक किनारे पर पड़ा है। उन्होंने तुरंत जगदीप को सिविल अस्पताल गुरदासपुर भर्ती करवाया। वह कुछ समय बाद ही उसकी मौत हो गई। 

उन्होंने बताया कि जगदीप के शरीर पर किरच से वार किए गए थे। उन्होंने बताया कि उसके बेटे की चीखों की आवाज तक उनके कानों में नहीं पड़ी। उनकी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है। एसडी (डी)हरविंदर सिंह संधू ने बताया कि जगदीप सिंह जग्गी के पिता की शिकायत पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें