फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनी ट्रैप गैंग ने फंसाए हैं कई अधिकारी और कर्मचारी, जांच में बड़ा खुलासा

Thu, 24 Dec 2020 10:37 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
विज्ञापन
सांकेतिक
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के भुंतर थाना में दर्ज हनी ट्रैप मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले में कुल्लू के साथ कई जिलों में इसके तार जुड़ रहे हैं। इसमें कई सरकारी अधिकारी व कर्मचारियों के अलावा अन्य लोग भी शिकार हुए हैं। पिछले 15 सालों से सक्रिय हनी ट्रैप मामले में अभी तक पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें दो महिलाएं भी हैं। बताया जा रहा है कि इस पूरे प्रकरण की मुख्य आरोपी एक महिला है जो लोगों को फोन करके बुलाती थी।

विज्ञापन


आरोपियों ने पूछताछ में कबूल किया कि वह लोगों को अपनी बातों में फंसा कर उनसे पैसे लेते थे। गैंग के झांसे में फंसे व्यक्ति पर दबाव बनाकर पैसों की मांग करते हैं तथा राशि न देने पर उन पर झूठा रेप केस बनाने की धमकी दी जाती थी। पुलिस ने तफ्तीश के दौरान आरोपियों की दो गाड़ियां कब्जे में ली हैं। अब पीड़ित लोग गवाह बनकर सामने आए रहे हैं। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि यह धंधा पिछले 15 सालों से चल रहा था। पूछताछ में इन्होंने कई लोगों के फंसाने का खुलासा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें