फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी : झगड़े में घायल युवक ने उठाया खौफनाक कदम, अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदकर दी जान

Tue, 23 Mar 2021 02:46 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

झगड़े में घायल एक युवक ने सोमवार सुबह चौ. बंसीलाल जिला सामान्य अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी। वह अस्पताल में उपचाराधीन था। हादसे की जानकारी मिलते ही सिटी थाना एसएचओ संदीप शर्मा, दिनोद गेट पुलिस चौकी इंचार्ज की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। 

विज्ञापन


मृतक एक झगड़े में घायल होने के बाद जिला सामान्य अस्पताल के वार्ड नंबर नौ के कमरा नंबर तीन में उपचाराधीन था। मृतक के परिजनों ने समझौते के लिए दबाव बनाने और धमकी देने का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने पर केस दर्ज किया है। खाड़ी मोहल्ला निवासी 32 वर्षीय बाबूलाल को परिजन 18 मार्च को झगड़े में घायल होने के बाद उपचार के लिए जिला सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे थे।

बाबूलाल के सिर पर गंभीर चोट आई थी। सिटी पुलिस ने 19 मार्च को बाबूलाल के बयान दर्ज किए थे। इसमें उसने एक नामजद सहित पांच युवकों पर मारपीट का आरोप लगाया था। सोमवार सुबह अस्पताल में दाखिल बाबूलाल को चिकित्सकों ने फिट घोषित करते हुए अस्पताल से छुट्टी के लिए कहा था। उसे अस्पताल से छुट्टी देकर घर भेजने की तैयारियां हो रही थी कि इसी दौरान उसने चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। 
विज्ञापन


मृतक के बड़े भाई दारा सिंह ने आरोप लगाया कि पड़ोसियों के साथ बाबूलाल का झगड़ा हुआ था। इसमें आरोपियों ने उसके सिर में रॉड से हमला कर गंभीर चोट पहुंचाई थी। आरोपी केस वापस लेने का लगातार दबाव बना रहे थे और उन्हें धमकी भी दे रहे थे। इसी के चलते बाबूलाल मानसिक तनाव में था। 

मृतक के भाई दारा सिंह के बयान दर्जकर इस संबंध में एक नामजद आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज हुआ है। मृतक के भाई का आरोप था कि झगड़े के बाद आरोपी पक्ष के लोग लगातार उन पर समझौते का दबाव बना रहे थे और इसी तनाव की वजह से बाबूलाल ने खुदकुशी की है। - संदीप शर्मा, एसएचओ सिटी पुलिस थाना भिवानी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें