तीन साल की बच्ची की मकान की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। बच्ची छत पर अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। परिजन तुरंत उसे अस्पताल ले गए, लेकिन वह नहीं बची। इलाज के उसकी दौरान मौत हो गई। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।
रविवार देर शाम हल्लोमाजरा में मकान की तीसरी मंजिल की छत पर पौने तीन वर्षीय बच्ची काबुल खेलते खेलते छत से नीचे गिर गई। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर पिता उसे जीएमसीएच-32 अस्पताल लेकर गए। बच्ची के पिता जसवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी काबुल मकान की तीसरी मंजिल की छत पर खेल रही थी। छत पर खेलते खेलते अचानक बच्ची का संतुलन बिगड़ा और वह नीचे जमीन पर जा गिरी।
बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर पिता भागे और लहूलुहान हालत में बच्ची को जीएमसीएच 32 लेकर गए। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची के सिर में गंभीर चोटें थीं। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बच्ची खेलते खेलते छत से नीचे गिरी जिस वजह से उसकी मौत हो गई।