फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी लोन कैंप लगा लोगों से ले रहे थे आईडी प्रूफ, पहुंचे हवालात

Mon, 18 Jan 2016 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
डड्डूमाजरा में तीन युवक रविवार को फर्जी लोन कैंप लगाकर लोगों से उनके आईडी प्रूफ ले रहे थे। स्थानीय लोगों को शक हुआ और उन्होंने ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों युवकों को प्रिवेंटिव एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान धनास निवासी  जावेद अंसारी, रवि व ओम प्रकाश के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार तीनों युवक सुबह से ही डड्डूमाजरा में  कैंप लगाकर लोगों से उनके आई डी प्रूफ इकट्ठे कर रहे थे। स्थानीय निवासी नरेंद्र  चौधरी ने बताया कि तीनों युवकों ने पीएनबी के ऑफिस के पास कैंप लगाया था। युवक लोन देने के बहाने लोगों से आई डी प्रूफ मांग रहे थे। जब नरेंद्र चौधरी ने कैंप में जाकर लोन लेने के लिए फॉर्म मांगा तो उनके पास कोई फॉर्म नहीं था।
विज्ञापन


चौधरी का आरोप है कि युवकों ने उनसे उनका  कि आई डी प्रूफ मांगा और कहा कि तीन दिनों के भीतर आपके घर लोन का चेक आ जाएगा। युवकों पर शक होने पर चौधरी ने उनसे उनके  बैंक का पहचान पत्र मांगा। लेकिन उनके के पास कोई पहचान पत्र नहीं था। तुरंत चौधरी ने 100 नंबर पर फोन युवकों के बारे पुलिस को सूचना दी। पांच मिनट के अंदर मौके पर मलोया थाने की पुलिस पहुंची। पुलिस तीनों को गिरफ्तार कर थाने ले आई।  
विज्ञापन


रामरतन शर्मा, एसएचओ मलोया थाना चंडीगढ़ ने बताया कि तीनों युवकों के खिलाफ किसी ने धोखाधड़ी की लिखित शिकायत नहीं दी है। इन युवकों ने न तो किसी नगद पैसे लिए थे। इसलिए इनपन प्रिवेंटिव एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। सोमवार को तीनों आरोपियों को एसडीएम कोर्ट में पेश किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें