गढ़शंकर के गांव सेखोवाल में दिन दिहाड़े एक नौजवान को पहले गोलियां मारीं फिर उसे घर के बाहर बीच सड़क पर ले जाकर तेजधार हथियारों से बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या करने वाले नौजवान भी नजदीकी गावों के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
मौके पर मौजूद मृतक के ताया युद्धवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि शाम करीब 3 बजे उसका भतीजा दविंदर प्रताप सिंह उर्फ बंटी (27) अपने घर पर था, उसी समय तेजधार हथियारों और असलहों से लैस करीब एक दर्जन नौजवान बाइक पर सवार होकर उनके घर।
पहले उन्होंने बंटी की सड़क किनारे खड़ी कार को तोड़ दिया, उसके बाद हवा में गोली चलाई। इसके बाद वे घर का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए और बंटी पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। घायल हालत में बंटी को उठाकर घर के आगे मेन सड़क पर ले गए जहां उन्होंने तेजधार हथियारों से उसकी हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मौके पर उन्हें पांच कारतूस मिले है।