फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरनतारन: बिजली का खंभा टूटने पर शुरू हुआ विवाद युवक की हत्या तक पहुंचा, पांच आरोपियों पर केस दर्ज

Tue, 08 Jun 2021 07:52 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)

सार

पंजाब के तरनतारन जिले में बिजली के खंभे के टूटने पर शुरू हुआ विवाद युवक की हत्या तक जा पहुंचा। कुछ लोगों ने युवक पर हमला बोल दिया। इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खंडूर साहिब के गांव लालपुरा में बिजली का खंभा टूटने को लेकर पैदा हुए विवाद में कुछ लोगों ने मिलकर युवक पर हमला बोल दिया। हमले में घायल जगदीप सिंह की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इस बाबत थाना श्री गोइंदवाल साहिब में पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


गांव लालपुरा निवासी सतनाम सिंह ने बताया कि उसका लड़का जगदीप सिंह (26) अपने चचेरे भाई हरजोत सिंह के साथ गांव के जिम में गया था। यहां पर शुभकरणजीत सिंह, गुरप्रताप सिंह, दिलबाग, खंडी और लव आ गए, जिन्होंने जगदीप सिंह और हरजोत सिंह के साथ तकरार शुरू कर दी। 

शुभकरणजीत सिंह ने जगदीप सिंह के सिर पर लोहे की रॉड से वार किया और खंडी ने जगदीप सिंह की छाती में चाकू से हमला किया। जगदीप सिंह के शरीर से रक्त बहने लगा और वह जमीन पर गिर गया। खंडी ने फिर जगदीप सिंह के पीठ पर चाकू से वार किए। हमले के बाद उक्त युवक मौके से फरार हो गए। घायल जगदीप सिंह को तरनतारन के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


सतनाम सिंह ने बताया कि सोमवार शाम उसके भाई का लड़का हरजोत सिंह ट्रैक्टर चलाने का प्रशिक्षण ले रहा था। इस दौरान ट्रैक्टर के टकराने से बिजली का खंभा टूट गया। बिजली विभाग के अधिकारियों से बातचीत करने के बाद हरजोत सिंह हर्जाना भरने को भी तैयार था। 

शुभकरणजीत सिंह खंभा तोड़ने को लेकर जगदीप सिंह और हरजोत सिंह से लगातार विवाद कर रहा था। हरजोत सिंह जगदीप सिंह का लगातार पक्ष ले रहा था। इसी वजह से शुभकरणजीत सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर जगदीप सिंह की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी।

इस बाबत थाना श्री गोइंदवाल साहिब के प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया कि सतनाम सिंह के बयान पर शुभकरणजीत सिंह, गुरप्रताप सिंह, दिलबाग सिंह, खंडी और लव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मृतक जगदीप सिंह के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें