फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala: बच्चा न होने पर की बहू की हत्या, चिता से अधजला शव निकाल पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा

Sat, 14 Oct 2023 01:46 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

12 अक्तूबर की शाम को बहन के चाचा ससुर कश्मीर सिंह का फोन आया कि परमजीत कौर की मौत हो गई है। वह नाभा के लिए रवाना हो गए। जब नाभा पहुंचे तो बहन की ननद अंजू व सपना ने कहा कि परमजीत कौर को अस्पताल लेकर गए हैं। वह तलाश में अस्पताल की तरफ निकल गए, लेकिन वहां परमजीत कौर नहीं मिली। 
विज्ञापन
परमजीत कौर की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटियाला के नाभा में दहेज की मांग और बच्चा न होने पर ससुराल वालों ने बहू की हत्या कर दी। जुर्म को छिपाने के लिए मायके वालों को बिना बताए देर शाम को ही अंतिम संस्कार करने की कोशिश की लेकिन मौके पर मायका परिवार पहुंच गया। चिता पर पानी डालकर आग को बुझाया गया और अधजला शव पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान पर पति, सास, ससुर, दो ननदों समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। मृतका की पहचान परमजीत कौर (23) के तौर पर हुई है।

विज्ञापन


विवाहिता के भाई सुरजीत सिंह निवासी संगरूर ने पुलिस को बताया कि उनकी बहन परमजीत कौर की शादी करीब डेढ़ साल पहले नाभा के अलौहरा गेट स्थित बाजीगर बस्ती निवासी निम्मा राम से हुई थी। शादी के कुछ समय के बाद से उसकी बहन को दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया गया। बच्चा न होने पर भी उसे ताने दिए जाते थे। करीब दो महीने पहले उन्होंने बहन के ससुराल वालों को 50 हजार रुपये दिए थे।

आरोपियों ने आग बुझाने से रोका

12 अक्तूबर की शाम को बहन के चाचा ससुर कश्मीर सिंह का फोन आया कि परमजीत कौर की मौत हो गई है। वह नाभा के लिए रवाना हो गए। जब नाभा पहुंचे तो बहन की ननद अंजू व सपना ने कहा कि परमजीत कौर को अस्पताल लेकर गए हैं। वह तलाश में अस्पताल की तरफ निकल गए, लेकिन वहां परमजीत कौर नहीं मिली। 

उन्हें सूचना मिली कि ससुराल वाले अंतिम संस्कार के लिए ले गए हैं। वह श्मशानघाट पहुंचे तो मृतका की चिता को आग लगा दी गई थी। उन्होंने पानी डालकर आग बुझानी चाही तो आरोपियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इसी बीच सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई और आग बुझाकर शव को निकाला। इतने में आरोपी मौके से फरार हो चुके थे।

इन पर दर्ज हुआ मामला

इसी दौरान नाभा थाना कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने निम्मा राम, ससुर जग्गा राम, सास रेखा, ननद अंजू व सपना और चाचा ससुर कश्मीर सिंह के खिलाफ हत्या और लाश को खुर्दबुर्द करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें