फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसरः घर में घुसकर युवक ने दोस्त को मारी गोलियां, दो छाती और एक सिर में लगी, मौत

Mon, 24 Feb 2020 06:09 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

अमृतसर के घनपुर काले में घर में घुसकर एक नौजवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान लाडी (22) के रूप में हुई है। लाडी को तीन गोलियां लगी हैं। दो गोलियां छाती पर और एक सिर पर लगी है। थाना छेहरटा की पुलिस ने लाडी के परिवार के सदस्यों की शिकायत पर उसके ही एक दोस्त ललित के विरुद्ध मामला दर्जकर तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

  
जानकारी के अनुसार लाडी व ललित एक दूसरे को जानते थे। दोनों एक दूसरे के घर आते-जाते थे। सोमवार को सुबह लाडी अपने घर में अकेला था। इसी दौरान ललित (22) ने लाडी को आवाज दी। लाडी अभी घर से बाहर ही निकलने के लिए आया था, इसी दौरान ललित ने उसके घर में घुसकर उसे गोलियों से छलनी कर दिया। 

वारदात को अंजाम देकर ललित फरार हो गया। लाडी के भाई ने बताया की वह घर से थोड़ी ही दूरी पर था। उसने ललित को घर से बाहर भागते हुए देखा। जख्मी हालत में लाडी को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। एसीपी वेस्ट देव दत्त शर्मा ने बताया की कत्ल के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें