पंजाब से बड़ी खबर आ रही है। यहां दो युवकों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसा देर रात हुआ। रात भर शवों के ऊपर से वाहन गुजरते रहे। शवों की हालत इतनी खराब थी कि पहचानना मुश्किल था। मोबाइल से शवों की पहचान हुई।
हादसा फिरोजपुर के गांव मोहन में हुआ। हादसा किसी वाहन द्वारा टक्कर मारे जाने से हुआ। दोनों युवक बाइक पर थे। सुबह राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।
गुरुहरसहाए थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।