फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में हुए हादसे में यूपी के चार लोगों की मौत

Wed, 25 Feb 2015 02:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के बागपत जिले से आई वैन हरियाणा में हादसे का शिकार हो गई है। हादसे में 4 लोगों के मरने की खबर है। हादसा, आज हरियाणा के सोनीपत जिले में हुआ।
विज्ञापन


यहां कोहरे के चलते कई वाहन आपस में टकरा गए। मरने वालों में सभी बागपत जिले के खट्टा प्रह्लादपुर गॉव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

इनमें वैन में सवार विमलेश पत्नी प्रेम, आशा पुत्री विजय, विजय पुत्र ब्रह्म सिंह व राकेश पुत्र ब्रजपाल शामिल हैं। हादसे में कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बस और स्कार्पियो की टक्कर में 6 घायल
हरियाणा में सिवानी जिले में हुए एक अन्य हादसे में 6 लोग घायल हो गए। हादसा, राजस्थान रोडवेज की बस और स्कार्पियों की टक्कर से हुआ।

हादसा इतना जबरदस्त था कि स्कार्पियों बिलकुल चकनाचूर हो गई। हादसे के बाद मौके पर काफी लंबा जाम लग गया। पुलिस ने काफी मशक्कत से जाम को खुलवाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें