यूटी पुलिस ने वाहन चोरी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों युवकों से पूछताछ के दौरान पुलिस ने उनसे तीन चोरी की कारें भी बरामद की हैं। पकड़े गए युवकों की पहचान सेक्टर-40 निवासी सचिन वैद्य व इंद्रजीत सिंह के तौर पर हुई है।
पुलिस ने बताया कि तीनों बरामद हुए चोरी के वाहन सेक्टर-39 पुलिस थाना एरिया से चोरी हुए थे। वीरवार रात को सेक्टर-39 में नाके के दौरान जब एक कार को रोका गया तो उसमें सवार युवकों से गाड़ी के दस्तावेजों के बारे में पूछा गया।
कार सवार दस्तावेज नहीं दिखा सके। जांच में पता चला कि यह कार चोरी की है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जिला अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।