यहां के रेवाड़ी रोड स्थित टैक्सी स्टैंड से किराए पर कार कर अज्ञात लोग कार राजस्थान के पिलानी क्षेत्र से लूट ले गए। पीड़ित ड्राइवर ने इस बारे में शुक्रवार को पिलानी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। यहां का विष्णु कुमार अपनी कार को रेवाड़ी रोड स्थित टैक्सी स्टैंड से किराए पर चलाता है।
करीब तीन रोज पूर्व उसके पास कुछ लोग आए और राजस्थान के डुलानियां का नाम लेकर गाड़ी बुकिंग करके ले गए। बताया जाता है कि उक्त लोगों ने डुलानियां से पहले ही ड्राइवर को मारकर गाड़ी लूट ले गए। इस बारे में पीड़ित ने शुक्रवार को पिलानी थाने में मामला दर्ज कराया है।