फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की लाइटों में छिपाई थी चरस, 2 गिरफ्तार

Thu, 11 Feb 2016 09:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कार की लाइटों में चरस के पैकेट छिपाकर ले जा रहे दो युवकों को सेक्टर-26 से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने काबू किया है। दोनों से एनसीबी ने करीब चार किलो चरस बरामद की।
विज्ञापन


उनकी पहचान करम दत्त (35) और खूब राम (24) के रूप में हुई। दोनों हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के रहने वाले हैं। दोनों को जिला अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

एनसीबी के जोनल डायरेक्टर कौस्तुभ शर्मा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि दो युवक तस्करी के लिए गाड़ी में चंडीगढ़ आ रहे हैं। उसी सूचना के आधार पर नौ फरवरी को दोपहर में एनसीबी ने सेक्टर-26 मध्य मार्ग पर ट्रैप लगाया और जैसे ही गाड़ी वहां पहुंची तो उसे रोककर दोनों को दबोच लिया।
विज्ञापन


गाड़ी की तलाशी लेने पर चरस गाड़ी की लाइटों और बोनट के पास से बरामद हुई। कौस्तुभ शर्मा का कहना है कि आरोपियों ने चरस के 200 ग्राम से लेकर 10 ग्राम तक के छोटे-छोटे कई पैकेट बना रखे थे। बरामद चरस की कुल मात्रा 3.750 किलो है।
विज्ञापन


करम दत्त ने पूछताछ में बताया है कि वह हिमाचल से चंडीगढ़ ड्रग तस्करी के लिए आता है। करम दत्त पर कुल्लू में भी एक ड्रग तस्करी का मामला दर्ज है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें